October 17, 2026 · Results

SGPGIMS Skill Test Date 2026: स्टेनोग्राफर और SAA स्किल टेस्ट की तारीख जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

SGPGIMS Skill Test Date 2026 :- संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS), लखनऊ ने स्टेनोग्राफर और सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट (SAA) पदों के लिए स्किल टेस्ट के शेड्यूल को रिलीज किया है। इस नोटिस को 16 अक्टूबर 2026 को इसके आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

SGPGIMS Skill Test Date 2026

जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा पास करी है और स्किल टेस्ट के लिए योग्य घोषित हो चुके हैं, वे अपना रोल नंबर तथा एग्जाम डेट को चेक कर सकते हैं। ऑफिसियल नोटिस के अनुसार, स्किल टेस्ट को 26 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 के बीच में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन GITI, चारबाग, लखनऊ में होगा। आइए हम लोग जानते हैं कि SGPGIMS स्किल टेस्ट डेट 2026 को कैसे डाउनलोड करें?

SGPGIMS Skill Test Date 2026 Latest Update

SGPGIMS ने विज्ञापन संख्या I-08/1 to 11/Rectt/2025-26 के अंतर्गत स्टेनोग्राफर और सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट पदों के लिए स्किल टेस्ट का डीटेल जानकारी जारी किया गया है। इस शेड्यूल में कुल 299 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। जिसमे से 195 उम्मीदवार स्टेनोग्राफर पद के लिए और 104 उम्मीदवार सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट पद के लिए हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक PDF में अपना रोल नंबर या आवेदन क्रमांक देखकर ही परीक्षा की तारीख की को चेक करें। सभी उम्मीदवारों की परीक्षा एक ही दिन नहीं होगी, इसलिए किसी दूसरे उम्मीदवार की तारीख देखकर अपनी परीक्षा की तारीख तय न करें।

SGPGIMS Skill Test Date 2026 Important Details

इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

विवरणजानकारी
संस्थान का नामSGPGIMS, लखनऊ
भर्ती का नामनॉन-टीचिंग भर्ती 2025-26
पद का नामस्टेनोग्राफर और सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट
नोटिस जारी होने की तारीख16 अक्टूबर 2026
स्किल टेस्ट की तारीख26 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026
रिपोर्टिंग टाइमसुबह 9:00 बजे
परीक्षा शुरू होने का समयसुबह 10:00 बजे
परीक्षा केंद्रGITI, चारबाग, लखनऊ
कुल निर्धारित उम्मीदवार299
आधिकारिक वेबसाइटsgpgims.org.in

SGPGIMS Stenographer Skill Test Date 2026

स्टेनोग्राफर पद के लिए स्किल टेस्ट अक्टूबर 2026 में पांच अलग-अलग तारीखों पर आयोजित किया जाएगा। आधिकारिक शेड्यूल में कुल 195 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। उम्मीदवारों को हिंदी या अंग्रेजी शॉर्टहैंड टेस्ट की तैयारी करनी चाहिए और नोटिस में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट की तारीखें 26 अक्टूबर, 27 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 31 अक्टूबर 2026 हैं। उम्मीदवार की सही तारीख उसके रोल नंबर के अनुसार निर्धारित होगी। इसलिए परीक्षा में जाने से पहले आधिकारिक शेड्यूल में अपनी जानकारी जरूर जांच लें।

SGPGIMS Stenographer Shorthand Test Pattern 2026

स्टेनोग्राफर पद के स्किल टेस्ट में उम्मीदवारों की शॉर्टहैंड और कंप्यूटर पर ट्रांसक्रिप्शन करने की क्षमता जांची जाएगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को पांच मिनट में 400 शब्दों की डिक्टेशन दी जाएगी। इसकी गति 80 शब्द प्रति मिनट होगी। डिक्टेशन के बाद कंप्यूटर पर ट्रांसक्रिप्शन पूरा करने के लिए 60 मिनट का समय निर्धारित है।

यह टेस्ट हिंदी या अंग्रेजी भाषा में निर्धारित मानकों के अनुसार होगा। उम्मीदवारों को नियमित रूप से शॉर्टहैंड का अभ्यास करना चाहिए, ताकि वे तय समय में डिक्टेशन लिखने और उसे कंप्यूटर पर सही तरीके से टाइप करने में सक्षम हो सकें।

SGPGIMS SAA Typing Test Pattern 2026

SAA पद के लिए आयोजित होने वाले स्किल टेस्ट में कंप्यूटर टाइपिंग की क्षमता जांची जाएगी। उम्मीदवारों को हिंदी या अंग्रेजी में से किसी एक भाषा में टेस्ट देना होगा। अंग्रेजी टाइपिंग के लिए पांच मिनट में कम से कम 150 सही शब्द टाइप करने का मानक निर्धारित है, जो 30 शब्द प्रति मिनट की गति के बराबर है। हिंदी टाइपिंग के लिए पांच मिनट में कम से कम 125 सही शब्द टाइप करने होंगे, जो 25 शब्द प्रति मिनट की गति के बराबर है।

SGPGIMS Skill Test Date 2026 Documents

स्किल टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को पहचान और सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे। आधिकारिक निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन परीक्षा में इस्तेमाल किया गया एडमिट कार्ड और आधार कार्ड साथ रखना चाहिए।

परीक्षा से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा नहीं होगा, उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें और परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।

How to Download SGPGIMS Skill Test Schedule 2026 PDF?

उम्मीदवार SGPGIMS की आधिकारिक वेबसाइट से स्किल टेस्ट का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले SGPGIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां भर्ती या परीक्षा से संबंधित नोटिस सेक्शन में स्टेनोग्राफर और सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट स्किल टेस्ट का नोटिस खोजें।

नोटिस खोलने के बाद PDF डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर या आवेदन क्रमांक खोजें। इसके सामने दी गई परीक्षा की तारीख और समय को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा से संबंधित सभी निर्देश भी जरूर जांच लें। उम्मीदवार चाहें तो सीधे आधिकारिक स्किल टेस्ट नोटिस PDF खोल सकते हैं।

FAQ’s Related SGPGIMS Skill Test Date 2026

Q1. SGPGIMS Skill Test Date 2026 कब जारी हुई?

SGPGIMS ने स्टेनोग्राफर और SAA स्किल टेस्ट का शेड्यूल 16 अक्टूबर 2026 को जारी किया।

Q2. स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट कब होगा?

स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट 26, 27, 28, 30 और 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।