September 13, 2026 · Vacancy

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026: जाने पशु परिचर का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न क्या है?

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026: यदि आप भी राजस्थान राज्य के मूल निवासी हैं और आप भी राजस्थान में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी की बात है, क्योंकि बहुत जल्द चयन बोर्ड द्वारा जल्द ही राजस्थान में पशु परीक्षा भर्ती 2026 में भर्ती के लिए लगभग 3000 से अधिक खाली पदों की नियुक्ति की जाएगी।

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026
Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026

ऐसे में यदि आप भी दसवीं पास गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह भर्ती बहुत लाभकारी हो सकता है। लेकिन आपको Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026 अच्छे से समझना बहुत जरूरी है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक वरदान है जो सिर्फ दसवीं कक्षा पास है लेकिन याद रखने की बात यह है कि यह पद भले ही बस परीक्षा का है।

लेकिन कंपटीशन में बैठने वाले छात्र RAS तक की तैयारी करने वाले भी हो सकते हैं। तो इसके लिए आपको राजस्थान पशु परीक्षा सिलेबस 2026 के बारे में जानना बहुत आवश्यक है तो हम आपको इस लेख में बताएंगे कि राजस्थान पशु परीक्षा सिलेबस 2026 में क्या है?, राजस्थान पशु परीक्षा एग्जाम की तैयारी के लिए बेस्ट बुक क्या है? और राजस्थान पशु परीक्षा सिलेबस 2026 का पीएफ कैसे डाउनलोड करें? के बारे में पूरी जानकारी हम नीचे इस लेख में विस्तार पूर्वक बताएंगे जिसे आप लोगों को ध्यानपूर्वक अंत तक जरूर पढ़ना है।

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026: Overview

Article NameRajasthan Animal Attendant Syllabus 2026
Post Nameपशु परिचर/Animal Attendant
Organizationराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
Eligibilityकक्षा 10वीं उत्तीर्ण
Total Number150
Total Questions150
Negative Marking1/3
Passing Marks40%
Job Locationराजस्थान
CategoryRSMSSB Syllabus 2026
Official Websitehttps://rsmssb.rajasthan.gov.in/

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026

राजस्थान में पशु परिचर भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सिलेबस को समझना बहुत जरूरी है। अगर आपको यह पता है कि परीक्षा में किन विषयों से सवाल आएंगे, तो पढ़ाई को सही तरीके से शुरू करना आसान हो जाता है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानी RSSB की ओर से पशु परिचर पद के लिए सिलेबस जारी किया गया है। आधिकारिक पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा में सामान्य ज्ञान के साथ पशुपालन से जुड़े विषयों पर भी सवाल पूछे जाते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को केवल सामान्य ज्ञान पढ़ने के बजाय पशुओं की देखभाल, पशु रोग, नस्ल, चारा और पशुपालन से जुड़े जरूरी विषयों पर भी ध्यान देना चाहिए। 

Rajasthan Animal Attendant Exam Pattern 2026 Kya Hai?

राजस्थान पशु परीक्षा पैटर्न 2026 क्या है? पशु परिचर परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है। परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है। प्रश्न वस्तुनिष्ठ यानी बहुविकल्पीय प्रकार के होते हैं। सिलेबस को मुख्य रूप से दो हिस्सों में समझा जा सकता है। पहले हिस्से में राजस्थान का सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान और गणित जैसे विषय आते हैं। दूसरे हिस्से में पशुपालन से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। 

भाग-अ (70% वेस्टेज): 105 प्रश्न

  • पशु परीक्षा के इस पहले भाग में आपसे 105 अंकों के 70% यानी 105 सवाल पूछे जाते है। 
  • इस पहले भाग में राजस्थान का सामान्य ज्ञान, विज्ञान और गणित विषयों को शामिल किया जाता है।

भाग-ब (30% वेटेज): 45 प्रश्न

  • दूसरे भाग की परीक्षा में पशुपालन से संबंधित विषयों से 30% वेटेज यानी कि 45 अंकों के प्रश्न पूछे जाते है। 
  • यह भाग पूरी तरह से पशुपालन के तकनीकी ज्ञान पर आधारित होता है।
  • इस परीक्षा मे गलत उत्तर करने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाती है। 
  • इस परीक्षा के अभ्यर्थियों को पशु परिचर एग्जाम में पास होने के लिए कम से कम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है।

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026 Ki Taiyari Kaise Kare?

राजस्थान एनिमल अटेंडेंट सिलेबस 2026 की तैयारी कैसे करें? तैयारी शुरू करने से पहले पूरा सिलेबस एक बार कॉपी में लिख लें। इसके बाद हर विषय के लिए अलग समय तय करें। अगर आपके पास रोजाना 5 से 6 घंटे हैं तो करीब 2 घंटे राजस्थान सामान्य ज्ञान, 1 घंटे विज्ञान, 1 घंटे गणित और 1 से 2 घंटे पशुपालन को दिए जा सकते हैं। हर दिन पढ़े हुए टॉपिक को दोबारा जरूर देखें। केवल किताब पढ़ने से तैयारी पूरी नहीं होती है। 

पुराने प्रश्न पत्र और मॉडल पेपर हल करना भी जरूरी होता है। इससे आपको सवालों का स्तर और अपनी तैयारी की स्थिति समझ में आएगी। हर सप्ताह एक छोटा टेस्ट जरूर दें। टेस्ट देने के बाद गलत सवालों को अलग कॉपी में लिखें। परीक्षा के समय वही कॉपी अंतिम दोहराव में बहुत काम आ सकती है। सबसे जरूरी बात यह है कि तैयारी को बीच में छोड़ें नहीं। शुरुआत में सिलेबस बड़ा लग सकता है, लेकिन रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ने से पूरा सिलेबस आसानी से तैयार किया जा सकता है। 

Rajasthan Animal Attendant Exam Preparation 2026 Best Books

राजस्थान बस परीक्षा एग्जाम की तैयारी के लिए बेस्ट बुक क्या है के बारे में हम नीचे डिटेल में बताएंगे कि भाग-आ: राजस्थान जीके, गणित, विज्ञान- 105 अंक के लिए कौन सी बुक बेस्ट है? आपके लिए और भाग-ब: पशुपालन- 45 अंक के लिए बेस्ट बुक क्या है? आपके लिए इसके बारे में पूरी जानकारी नीचे डिटेल में बताई गई है।

भाग-आ: राजस्थान जीके, गणित, विज्ञान- 105 अंक के लिए 

  • राजस्थान सामान्य ज्ञान: ‘लक्ष्य’ (Lakshya) या ‘सिखवाल’ की मानचित्रावली नए 41 जिलों के अपडेटेड वर्जन वाली बुक बहुत अच्छी है।
  • दैनिक विज्ञान: कक्षा 6 से 10 तक की NCERT/RBSE की किताबें या लुसेंट (Lucent) बुक दैनिक विज्ञान विषय आप के लिए बेस्ट है।
  • गणित: रामनिवास मथुरिया या अक्षय गौर सर (उत्कर्ष) की ट्रिक्स वाली गणित बुक बहुत अच्छी है।
  • करंट अफेयर्स: ‘मूमल’ या ‘क्रोनोलॉजी’ की मासिक पत्रिकाएं भी बहुत अच्छी है आप के लिए।

भाग-ब: पशुपालन- 45 अंक के लिए

  • RBSE कक्षा 11 एवं 12 (कृषि विज्ञान): इसे आप अपनी तैयारी का आधार बना सकते है। इसमें पशुओं की नस्लें, पशुओं में होने वाली बीमारियों और दूध उत्पादन के लिए इससे अधिक विश्वसनीय कुछ नहीं हो सकता है।
  • उत्कर्ष क्लासेस (रामचंद्र चौधरी सर): इनकी पशु परिचर विशेष पुस्तक (भाग-ब) की परीक्षा के लिए काफी लोकप्रिय है और इसमें RBSE का पूरा का पूरा सार भी दिया गया है। जो आप के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। 
  • सिखवाल/आरबीडी (सुभाष चारण सर): ‘चेतक’ या ‘सिखवाल’ की पुस्तकें सरल भाषा और वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (MCQs) के अभ्यास के लिए बहुत अच्छी साबित हो सकती हैं।
  • नाथ पब्लिकेशन: इनका प्रश्न बैंक अंतिम समय में रिवीजन के लिए बेहतरीन माना जाता है।

How To Download Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026 PDF?

राजस्थान एनिमल अटेंडेंट सिलेबस 2026 पीडीएफ़ को कैसे डाउनलोड करें? के बारे में पूरी जानकारी नीचे के इस लेख में विस्तार पूर्वक स्टेप बाई स्टेप बताई गई है। जिसे फॉलो करके आप आसानी से इस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप सभी को कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/  पर जाना है। 
  • इसके होमपेज पर ‘Candidate Corner’ में ‘Syllabus’ पर क्लिक करना है। 
  • अब वर्ष 2026 सलेक्ट करके Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026 के लिंक पर क्लिक करना है। 
  • उसके बाद आप आसानी से पशु परिचर सिलेबस पीडीएफ को सेव कर सकते है और इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026: Links 

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026

Q. राजस्थान एनिमल अटेंडेंट परीक्षा में कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?

पशु परिचर परीक्षा के आधिकारिक संशोधित पाठ्यक्रम में 150 प्रश्न और कुल 150 अंक दिए गए हैं। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है। 

Q. राजस्थान एनिमल अटेंडेंट 2026 का सिलेबस कहां से डाउनलोड करें?

इसके बारे में पूरी जानकारी आपको ऊपर विस्तार पूर्वक बताई गई है।