Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form 2026: युवा संबल योजना का Online Form ऐसे भरें, जानें पूरी जानकारी

Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form 2026 Direct Link: यदि आप भी राजस्थान राज्य के मूल निवासी हैं और आप अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहे हैं और अभी तक आपको नौकरी नहीं मिली है तो आपको सरकार की तरफ से बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। 2026-27 की इस नए बजट के दौरान सरकार द्वारा राजस्थान बेरोजगार भत्ता ऑनलाइन फॉर्म 2026 को लांच किया गया है।  

Rajasthan Berojgari Bhatta 2026
Rajasthan Berojgari Bhatta 2026

जिसके जरिए युवा बेरोजगार लोगों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। यदि आप भी राजस्थान राज्य के मूल निवासी हैं और आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं लेकिन आपको नहीं पता कि राजस्थान बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन फॉर्म 2026 में कैसे आवेदन करें? और राजस्थान बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन फॉर्म 2026 कैसे भरें? तो इसके बारे में पूरी जानकारी हम आपको नीचे के इस लेख में बताने वाले हैं।

Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form 2026

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना 2026 राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बढ़िया अवसर है। जिसके जरिए बेरोजगार युवाओं को थोड़ा सहायता राशि मिलेगा जिससे वह अपने रोजाना की खर्चों को उठा सकते हैं। जिससे वह आत्मनिर्भर रहेंगे उन्हें अपने खर्चों के लिए अपने परिवार के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसके अलावा इसके साथ में अपने आगे की पढ़ाई भी कर सकते हैं।

Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form 2026 Kya Hai?

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना 2026 क्या है? राजस्थान में पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता एक उपयोगी योजना है। कई युवा ऐसे होते हैं जो डिग्री या पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी की तैयारी करते हैं, लेकिन इस दौरान उनके पास कमाई का कोई साधन नहीं होता। ऐसे युवाओं को आर्थिक मदद देने के लिए राजस्थान सरकार की ओर से मुख्यमंत्री युवा संबल योजना चलाई जा रही है। 

Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form 2026 Main Motive

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना 2026 का मुख्य उद्देश्य क्या है? इस योजना के तहत पात्र बेरोजगार युवाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। इसका उद्देश्य केवल पैसे देना नहीं है, बल्कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना भी है। राजस्थान सरकार के रोजगार विभाग की वेबसाइट पर मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत बेरोजगारी भत्ते की जानकारी और आवेदन से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 

Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form 2026 Last Date

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन फॉर्म 2026 अंतिम तिथि क्या है? इस योजना का दूसरा नाम मुख्यमंत्री युवा संबल योजना है। इस योजना मे आवेदन करने की कोई एक फिक्स डेट या लास्ट डेट तय नहीं की गई है। इसका फॉर्म ऑफिसियल पोर्टल (SSO ID) पर जाकर आप साल के किसी भी दिन जा कर जमा सकते हैं।

Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form 2026 Eligibility Criteria

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन फॉर्म 2026 के लिए क्या पात्रता है? इस योजना का लाभ हर बेरोजगार व्यक्ति को सीधे नहीं मिलता। इसके लिए सरकार ने कुछ जरूरी नियम बनाए हैं।

  • मूल निवास: आवेदक छात्र-छात्राएं राजस्थान के मूल निवासी होने चाहिए। 
  • शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या शिक्षण संस्थान से कम से कम स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • पारिवारिक आय: परिवार की कुल वार्षिक आय अधिक से अधिक ₹2 लाख होनी चाहिए।  
  • पारिवारिक लाभ सीमा: एक परिवार के अधिकतम 2 लोग ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form 2026 New Amount

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन फॉर्म 2026 भत्ते की नई राशि क्या है? सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को हर महीने दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि इस निचे इस प्रकार है, जो लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग निर्धारित है। 

लाभार्थीमिलने वाला मासिक भत्ता
पुरुष लाभार्थी₹4,000 प्रतिमाह
महिला, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग (विशेष योग्यजन)₹4,500 प्रतिमाह

Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form 2026 Documents

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन फॉर्म 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज़ क्या है? इसके बारे मे पुरी जनकारी निचे बिस्तर से लिखा गया है। 

  • आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • Note: आधार और जनाधार दोनों में नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर बिल्कुल समान होने चाहिए। ध्यान रहे कि जन आधार की e-KYC पूरी होना अनिवार्य है।
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की डिग्री/फाइनल ईयर की मार्कशीट।
  • डिजिटल मूल निवास प्रमाणपत्र
  • लेटेस्ट इनकम सर्टिफिकेट: जन आधार के नए नियमों के अनुसार वेरिफाइड नया आय फॉर्म, जो दो उत्तरदायी व्यक्तियों और नोटरी द्वारा प्रमाणित हो।
  • सिंगल बैंक अकाउंट पासबुक: खाता केवल आवेदक के नाम होना चाहिए, जॉइंट अकाउंट मान्य नहीं है और यह DBT के लिए आवेदक के आधार कार्ड से लिंक और बैंक स्तर पर डीबीटी इनेबल्ड होना जरूरी है।
  • पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर इत्यादि।

How To Apply For Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form 2026

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन फॉर्म 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? के बारे में पूरी जानकारी नीचे स्टेप बाई स्टेप डिटेल में बताई गई है। 

  • सबसे पहले राजस्थान सरकार के ऑफिशियल SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in पर जाना है। 
  • फिर अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड डालकर Login करना है। 
  • लॉगिन करने के बाद फिर डैशबोर्ड पर दिए गए सरकारी ऐप्स में से Employment के आइकन को ढूंढकर उस पर क्लिक करना है। 
  • ऐप खुलते ही सबसे पहले आपको ‘Job Seeker Registration’ का ऑप्शन मिलेगा। यहां अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और पता दर्ज करके अपनी प्रोफाइल Submit करें।
  • प्रोफाइल बनते ही आपको आपके स्क्रीन पर “Apply for Unemployment Allowance” का बटन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें फिर मांगी गई स्टेप बाय स्टेप पूरी डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरें।
  • उसके बाद सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स जैसे 10वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएट मार्कशीट, इनकम सर्टिफिकेट और अन्य सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स साफ क्वालिटी में स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड कर देना है। 
  • फिर पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को भी स्कैन करके अपलोड कर देना है। 
  • फॉर्म को एक बार अच्छे से री-चेक करें और Submit बटन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके मोबाइल पर एप्लीकेशन नंबर का मैसेज आएगा।

Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form 2026: Links 

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form 2026

Q. राजस्थान बेरोजगारी भत्ता कितना मिलता है?

महिलाओं को ₹4,500 प्रतिमाह और पुरुष आवेदकों के लिए ₹4,000 प्रतिमाह की राशि बताई गई है।

Q. राजस्थान बेरोजगारी भत्ता 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने की डीटेल जानकारी ऊपर के लेख मे बताया गया है।

Leave a Comment