UPSSSC PET Notification 2026: आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, जानें यूपीएसएसएससी पेट 2026 में आवेदन कैसे करें?

UPSSSC PET Notification 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए UPSSSC PET 2026 Notification काफी महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार आगे चलकर आयोग की कई भर्तियों में शामिल हो सकते हैं। 

UPSSSC PET Notification 2026
UPSSSC PET Notification 2026

इस बार PET के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 1 सितंबर 2026 रखी गई थी, लेकिन वेबसाइट और OTP से जुड़ी परेशानियों को देखते हुए आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 7 सितंबर 2026 तक कर दी है। इसलिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास एक और मौका है। वह भी अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं अगर आपको नहीं पता कि यूपीएसएसएससी पेट 2026 में आवेदन कैसे करते हैं? और यूपी एसएससी पेट 2026 नोटिफिकेशन कब जारी हुआ? तो इसके बारे में पूरी जानकारी नीचे की इस लेख में डिटेल पूर्वक बताई गई है।

UPSSSC PET Notification 2026: Overview

Article NameUPSSSC PET Notification 2026
OrganisationUP Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC)
Advertisement No.16-Exam/2026
Exam NamePreliminary Eligibility Test (PET) – 2026
PurposeQualifying test for Group ‘C’ Main Examinations under UPSSSC
Educational QualificationHigh School (10th) or equivalent
Age Limit18–40 years (as on 01.07.2026)
Apply ModeOnline (OTR mandatory)
Registration Start Date03.08.2026
Registration Last Date07.09.2026
Official Websiteupsssc.gov.in

UPSSSC PET Notification 2026

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे सभी युवाओं के लिए खुशखबरी की बात है क्योंकि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा यूपीएसएसएससी पेट नोटिफिकेशन 2026 को जारी कर दिया गया है। यदि अभी तक आपने इस फॉर्म को आवेदन नहीं किया है तो इस फॉर्म को आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 तक कर दी गई है।

UPSSSC PET Notification 2026 Important Dates

यूपीटीईटी नोटिफिकेशन 2026 से रिलेटेड जरूरी डेट से नीचे निम्नलिखित प्रकार से दिए गए हैं।

घटनातिथि
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि01-08-2026
पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि03-08-2026
आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि07-09-2026
शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि—–

UPSSSC PET Notification 2026 Kya Hai?

यूपीएसएसएससी पीईटी अधिसूचना 2026 क्या है? PET का पूरा नाम Preliminary Eligibility Test यानी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा है। यह परीक्षा UPSSSC की ओर से कराई जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में होने वाली कई सरकारी भर्तियों के लिए उम्मीदवारों की शुरुआती योग्यता तय करना है।

सरल शब्दों में समझें तो PET खुद किसी एक पद की भर्ती नहीं है। यह एक ऐसी परीक्षा है, जिसके अंक के आधार पर उम्मीदवार आगे होने वाली कई भर्तियों में आवेदन करने के योग्य बन सकते हैं। जैसे लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट और दूसरी कई Group C भर्तियों में PET का महत्व रहता है। 

UPSSSC PET Notification 2026 Qualification

यूपीएसएसएससी पेट 2026 के लिए शैक्षिक योग्यता क्या होना चाहिए? तो उम्मीदवार को भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम कक्षा 10 की परीक्षा या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कोई भी उच्च योग्यता में उत्तीर्ण होना अति आवश्यकहै। 

UPSSSC PET Notification 2026 Age Limit

यूपीएसएसएससी पेट 2026 के लिए आयु सीमा क्या होनी चाहिए? तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से लेकर अधिकतम आयु 40 वर्ष के बीच होना चाहिए आयु सीमा में नीचे दिए गए निम्नलिखित श्रेणी के लिए छूट लागू होगी।

वर्गआयु में छूट
एससी/एसटी/ओबीसीसरकारी नियमों के अनुसार
मेधावी खिलाड़ी5 साल
लोक निर्माण विभाग15 साल

UPSSSC PET Notification 2026 Application Fee

यूपीएसएसएससी पेट 2026 के लिए एप्लीकेशन फीस क्या है? तो इसके बारे में नीचे निम्नलिखित प्रकार से बताइए गई है कैटिगरी वाइज।

CategoryFee
General / OBC₹185
SC / ST₹95
PwD₹25

How To Apply For UPSSSC PET Notification 2026 

यूपीएसएसएससी पेट 2026 में आवेदन कैसे करें? तो इस फॉर्म को आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे निम्नलिखित प्रकार से बताइए जिसे फॉलो करके आप आसानी से इस आवेदन फार्म को भर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप सभी उम्मीदवार को इनके आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाना है। 
  • उसके बाद आप सभी को आवेदन फॉर्म भरना है। 
  • प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए “आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करना है।
  • यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो अपना पंजीकरण पूरा करने के बाद संपूर्ण घोषणा पत्र को ध्यान पूर्वक पड़े और उसे स्वीकार करें। 
  • अपना पंजीकरण पूरा करने के लिए आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी योग्यता एवं उन संबंधित विवरण भरना है। 
  • उसके बाद ऑनलाइन आवेदन पर जाएं और सभी संबंधित जानकारी को ध्यान पूर्वक भरें अपने पासपोर्ट आकार की फोटो एवं हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवि को निश्चित रूप से अपलोड करें। 
  • उसके बाद शेष जानकारी जमा करके आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दे।
  • आवेदन फार्म को सबमिट करने के बाद आप उसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें। 

UPSSSC PET Notification 2026: Links 

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related UPSSSC PET Notification 2026 

Q. यूपीएसएसएससी पेट 2026 में आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

पहले अंतिम तारीख 1 सितंबर 2026 थी, लेकिन आवेदन की समय सीमा बढ़ाकर अब 7 सितंबर 2026 कर दी गई है।

Q. यूपीएसएसएससी पेट 2026 के लिए योग्यता क्या है?

उम्मीदवार का कम से कम हाईस्कूल यानी 10वीं पास होना जरूरी है। 

Leave a Comment