Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Vacancy 2026 – राजस्थान बिजली विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 2026 में बहुत बड़ा सुनहरा मौका निकल के सामने आया है क्योंकि राजस्थान सरकार ने बड़ी भर्ती सामने लाई है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और राज्य की अन्य बिजली कंपनियों के लिए Junior Assistant/Commercial Assistant-II सहित अलग-अलग पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

इस भर्ती अभियान में कुल 765 पद Junior Assistant/Commercial Assistant-II के लिए निर्धारित किया गया हैं। ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं और अभ्यर्थी 25 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार यह भर्ती राजस्थान की पांच बिजली कंपनियों से संबंधित है। यदि आप भी राजस्थान राज्य के मूल निवासी हैं तो यह भर्ती आपके लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है यदि आप भी इस जॉब को करना चाहते हैं तो आईए इसके बारे में पूरी जानकारी नीचे के इस लेख में प्राप्त करते हैं।
Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Vacancy 2026: Overview
| Post Name | Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Vacancy 2026 |
| Organization Name | Rajasthan State Power Sector Companies (RVUNL) |
| Job Title | जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II (LDC) |
| Total Posts | 765 पद |
| Apply Mode | ऑनलाइन |
| Notification Released Date | 04 August 2026 |
| Job Location | राजस्थान |
| Category | Vacancy |
| Official Website | RVUNL Portal |
Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Vacancy 2026
यदि आप सोच रहे हैं कि इस राजस्थान विद्युत विभाग LDC भर्ती 2026 में कुल कितने पदों पर निकाली गई है? तो Junior Assistant-I/Commercial Assistant-II के कुल 765 पद भर्ती निकाली गई हैं। भर्ती राजस्थान की विभिन्न राज्य विद्युत कंपनियों में की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।
इस भर्ती मे खास बात यह है कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को CET के माध्यम से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि संबंधित भर्ती विज्ञापन के आधार पर सीधे ऑनलाइन आवेदन करना होगा। हालांकि आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी को आधिकारिक विज्ञापन में अपने पद और पात्रता की शर्तें अवश्य जांच लेनी चाहिए।
Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Vacancy 2026 Important Dates
राजस्थान विद्युत विभाग जूनियर अस्सिटेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 25 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। इसलिए जिन अभ्यर्थियों की योग्यता पूरी है, उन्हें अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपना आवेदन पूरा कर देना चाहिए।
Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Vacancy 2026 Fees
इस Junior Assistant भर्ती के लिए आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग रखा गया है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 1000 रुपये है, जबकि SC, ST, BC, MBC, EWS, PwBD और Saharia वर्ग के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जयेगा।
Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Vacancy 2026 Qualification
कई सारे अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि राजस्थान विद्युत विभाग LDC भर्ती 2026 के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? तो नीचे इसके बारे में पूरी जानकारी निम्नलिखित प्रकार से बताई गई है।
- Junior Assistant/Commercial Assistant-II पद के लिए अभ्यर्थी का Senior Secondary यानी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ कंप्यूटर से संबंधित निर्धारित योग्यता भी मांगी गई है।
- मान्य कंप्यूटर योग्यता में RSCIT, NIELIT/DOEACC प्रमाणपत्र, COPA/DPCS प्रमाणपत्र अथवा कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन में निर्धारित डिग्री या डिप्लोमा शामिल हो हैं।
- साथ मे हिंदी भाषा और राजस्थान की संस्कृति का सामान्य ज्ञान भी आवश्यक शर्तों में शामिल है।
- यह भर्ती CET (Common Eligibility Test) में शामिल नहीं किया गया है, तो केवल 12वीं पास, RS-CIT धारक अभ्यर्थी भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Vacancy 2026 Age Limit
इस भर्ती में आयु सीमा 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच बताई गई है। आयु की गणना भर्ती विज्ञापन में निर्धारित कटऑफ के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। आवेदन करने से पहले अपनी जन्मतिथि और श्रेणी के आधार पर आयु की पात्रता जरूर जांचले।
Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Vacancy 2026 Selection Process
जूनियर अस्सिटेंट पद के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट बहुत महत्वपूर्ण चरण हैं। उपलब्ध परीक्षा विवरण के अनुसार लिखित परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग, राजस्थान सामान्य ज्ञान तथा भारत और विश्व से संबंधित सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान के प्रश्न शामिल हो सकते हैं। लिखित परीक्षा के बाद निर्धारित मानदंड पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Vacancy 2026 Salary
इस जूनियर अस्सिटेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में Probationer Trainee के रूप में रखा जा सकता है। उपलब्ध विवरण के अनुसार प्रशिक्षण अवधि में 14,600 रुपये प्रतिमाह निश्चित बेतन दिया जाता है। सफलतापूर्वक probation पूरा होने के बाद पद को Pay Matrix Level-5 में रखा जाता है, जिसमें न्यूनतम मूल वेतन 20,800 रुपये प्रतिमाह बताया गया है। इसके अतिरिक्त नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं देय हो सकती हैं।
Rajasthan Vidyut Vibhag Vacancy 2026 Required Documents
राजस्थान विद्युत विभाग LDC भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन करते समय नीचे निम्नलिखित डॉक्यूमेंट की आवश्यकता है।
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- RSCIT या इसके समकक्ष अन्य कोई कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाणपत्र (OBC/SC/ST/EWS)
- मूल निवास प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- बाएँ हाथ के अंगूठे का निशान
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी इत्यादि।
आवेदन में मांगी गई जानकारी प्रमाणपत्रों के अनुसार ही भरना जरूरी है। गलत जानकारी या अस्पष्ट दस्तावेज आवेदन में परेशानी का कारण बन सकते हैं।
How to Apply for Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Bharti 2026
राजस्थान विद्युत विभाग एलसीडी वैकन्सी 2026 में आवेदन कैसे करें? के बारे में जानने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- राजस्थान ऊर्जा विभाग के भर्ती पोर्टल पर जाकर संबंधित Recruitment 2026 विज्ञापन खोलना होगा।
- इसके बाद Junior Assistant/Commercial Assistant-II पद से संबंधित आवेदन विकल्प चुनकर व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक जानकारी और अन्य आवश्यक विवरण भरने होंगे।
- दस्तावेज और फोटो-हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
- अंत में आवेदन फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट या PDF डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखना है।
- आवेदन की अंतिम तारीख 25 अगस्त 2026 है, तो उससे पहले आप अपने ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को पूरा करना जरूरी है।
Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Vacancy 2026: Links
| Home Page | Click Here |
| Official Website | Click Here |
FAQ’s Related Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Recruitment 2026
Q. राजस्थान विद्युत विभाग एलसीडी भर्ती 2026 में आवेदन कैसे करें
इसकी पूरी प्रक्रिया ऊपर के लेख में बताया गया है।
Q. राजस्थान विद्युत विभाग एलसीडी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती को कुल 765 पदों पर जारी की गई है।
Q. राजस्थान विद्युत विभाग एलसीडी भर्ती 2026 में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 है।