Mukhyamantri Vriksharopan Protsahan Yojana 2026: किसानों को मिलेगा 30,000 का आर्थिक लाभ, जानिए वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना में आवेदन कैसे करें?

Mukhyamantri Vriksharopan Protsahan Yojana: आज के समय में पेड़ लगाना केवल पर्यावरण को बचाने का काम नहीं रह गया है, बल्कि इससे किसानों को आने वाले समय में अच्छी आमदनी का रास्ता भी मिल सकता है। इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में अधिक से अधिक पेड़ लगाना और किसानों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करना है। 

Mukhyamantri Vriksharopan Protsahan Yojana
Mukhyamantri Vriksharopan Protsahan Yojana

इस योजना के तहत किसानों और कुछ अन्य पात्र लोगों को अपनी जमीन पर पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है। खास बात यह है कि योजना का संबंध केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य खेती और पर्यावरण दोनों के बीच बेहतर संतुलन बनाना भी है।

मिली जानकारी के अनुसार इस योजना की शुरुआत वर्ष 2021 में की गई थी और इसमें निजी भूमि पर व्यावसायिक तथा उपयोगी पेड़ लगाने को बढ़ावा दिया जाता है। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं और आपको नहीं पता कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना मे आवेदन कैसे करें? और मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का क्या लाभ है? तो इसके बारे में पूरी जानकारी नीचे डिटेल में बताइए गई है।

Mukhyamantri Vriksharopan Protsahan Yojana: Overview

Article NameMukhyamantri Vriksharopan Protsahan Yojana
Starts Fromछत्तीसगढ़ सरकार
Purposeवृक्षारोपण को बढ़ावा देना और वनों की कटाई को कम करना
Beneficiaryकिसान, वन अधिकार धारक, ग्राम पंचायतें
Incentive amountप्रति एकड़ ₹10,000 प्रतिवर्ष, 3 वर्षों के लिए
Apply Modeऑफलाइन
Official Websitehttps://kisan.cg.nic.in/

Mukhyamantri Vriksharopan Protsahan Yojana

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके जरिए किसानों, वन अधिकार से जुड़े पात्र हितग्राहियों और ग्राम पंचायतों आदि को अपनी भूमि पर पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस योजना का एक बड़ा उद्देश्य ऐसी जमीन का बेहतर उपयोग करना है, जहां लंबे समय के लिए वृक्ष लगाए जा सकते हैं। 

Mukhyamantri Vriksharopan Protsahan Yojana Kya Hai

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना क्या है? इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार की सोच साफ है। राज्य में पेड़ों की संख्या बढ़े, हरियाली बढ़े और पर्यावरण बेहतर हो। इसके साथ ही किसानों को भी पेड़ लगाने से आर्थिक फायदा मिल सके। इस योजना का उद्देश्य वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के साथ जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने और व्यावसायिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है। 

Mukhyamantri Vriksharopan Protsahan Yojana Purpose

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य क्या है? इस योजना के पीछे कई उद्देश्य हैं। 

  • सबसे पहला: उद्देश्य राज्य में हरियाली बढ़ाना है। लगातार कम होते पेड़ों और बदलते मौसम को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना जरूरी है। पेड़ वातावरण को साफ रखने के साथ मिट्टी और पानी के संरक्षण में भी मदद करते हैं। 
  • दूसरा उद्देश्य: किसानों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करना है। कई बार किसान ऐसी जमीन पर भी पारंपरिक फसल उगाते हैं, जहां लंबे समय के लिए पेड़ लगाए जा सकते हैं। सरकार आर्थिक प्रोत्साहन देकर किसानों को इस दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है।
  • तीसरा उद्देश्य: व्यावसायिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है। योजना में इमारती और गैर-इमारती उपयोग की प्रजातियों के वृक्ष लगाने को प्रोत्साहित करने की बात कही गई है। इससे भविष्य में किसानों के लिए आमदनी का एक अतिरिक्त साधन तैयार हो सकता है।  

Mukhyamantri Vriksharopan Protsahan Scheme Benefit

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना से क्या लाभ हैं? इस योजना की सबसे खास बात इसके तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि है। मिली जानकारी के अनुसार धान की खेती के स्थान पर पेड़ लगाने वाले पात्र किसानों को ₹10,000 प्रति एकड़ प्रति वर्ष प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान रखा गया है। यह लाभ तीन वर्षों तक दि जाने वाली है। यानी पात्रता और योजना की शर्तें पूरी होने पर तीन साल में प्रति एकड़ कुल ₹30,000 तक का प्रोत्साहन मिल सकता है।

Mukhyamantri Vriksharopan Protsahan Yojana Eligibility

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के लिए क्या पात्रता हैं? इस योजना के लिए निम्नलिखित पात्रता है जो नीचे निम्नलिखित प्रकार से दिए गए हैं।

  • किसान छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी होना चाहिए। 
  • किसान के पास खेती योग्य भूमि होनी जरूरी है। 
  • किसान की आयु कम से कम 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 
  • किसान ने वर्ष 2020 में धान की खेती की हो और उसे सरकार को बेचा हो। 
  • वे सभी आवेदक जो वन अधिकार धारक हों और अपनी भूमि पर नए सिरे से पेड़ लगाना चाहते हों। 

Mukhyamantri Vriksharopan Protsahan Scheme Important Document

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ हैं? इस योजना के लिए जरूरी दस्तावेज नीचे निम्नलिखित प्रकार से दिए गए हैं। 

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • भूमि संबंधित दस्तावेज़
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर इत्यादि। 

How To Apply For Mukhyamantri Vriksharopan Protsahan Yojana? 

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की आवेदन प्रक्रिया क्या है? इस योजना मे आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन के माध्यम से होगी। ऐसे में इच्छुक किसान अपने क्षेत्र के संबंधित वन विभाग कार्यालय, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या कृषि विभाग अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। वहां उन्हें योजना की वर्तमान प्रक्रिया, जरूरी कागजात, पौधों की प्रजाति, जमीन से जुड़े नियम और निरीक्षण की जानकारी मिल सकती है। 

Mukhyamantri Vriksharopan Protsahan Yojana: Links 

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related Mukhyamantri Vriksharopan Protsahan Yojana

Q. क्या मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत कितनी प्रोत्साहन राशि मिलती है?

सफल वृक्षारोपण करने पर लाभार्थियों को ₹10,000 प्रति एकड़ प्रति वर्ष दी जाती है।

Q. मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का लाभ किसको मिलेगा?

इस योजना से संबंधित ता के बारे में ऊपर विस्तार पूर्वक बताया गया है। 

Leave a Comment