Bihar Kamkaji Mahila Chhatrawas Yojana 2026: बिहार कामकाजी महिला छात्रावास योजना 2026 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, जाने पूरी जानकारी

Bihar Kamkaji Mahila Chhatrawas Yojana 2026 बिहार सरकार ने नौकरी, प्रशिक्षण और रोजगार के सिलसिले में अपने घर से दूर रहने वाली महिलाओं के लिए कामकाजी महिला छात्रावास-सह-सखी निवास योजना का पहल किया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और अपेक्षाकृत किफायती आवास उपलब्ध कराना है। 

Bihar Kamkaji Mahila Chhatrawas Yojana 2026

ताकि महलिए निवास की समस्या के कारण रोजगार अवसरों से पीछे ना हटना पड़े। बिहार में महिला एवं बाल विकास निगम इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। चलिए नीचे इस लेख में हम लोग बिहार कामकाजी महिला छात्रावास योजना 2026 का उद्देश्य क्या है? तथा बिहार कामकाजी महिला छात्रावास योजना 2026 का लाभ क्या है? इत्यादि के बारे में डीटेल मे जानते हैं।

Bihar Kamkaji Mahila Chhatrawas Yojana 2026 Overview

Post NameBihar Kamkaji Mahila Chhatrawas Yojana 2026
Project NameBihar Working Women Hostel Scheme 2026 (Kamkaji Mahila Chhatrawas Yojana)
Initiated ByState Govt of Bihar
CategoryYojana
PurposeTo extend secure and budget-friendly lodging solutions to working ladies
Application ModeOnline Portal
Stay ProvisionCompletely Free Hostel Accommodation
Mess / Food ExpensesApprox. Rs. 3,000 monthly
Operational CitiesPatna, Gaya, and Muzaffarpur
Allotment RuleFirst Come, First Serve basis
Official Web Portalwcdc.bihar.gov.in

Bihar Kamkaji Mahila Chhatrawas Yojana 2026

इस कामकाजी महिला छात्रावास योजना को केंद्र की Mission Shakti के अंतर्गत Sakhi Niwas के नाम से भी जाना जाता है। यह योजना केवल नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि रोजगार के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं के लिए भी उपयोगी है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को ऐसे स्थान पर सुरक्षित रहने की सुविधा मिलन है, जहां से वे अपने कार्यस्थल या प्रशिक्षण केंद्र तक आसानी से आ-जा सकें। केंद्र सरकार के अनुसार इस योजना को सखी निवास शहरी, अर्ध-शहरी और ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थापित किया जा सकता है, जहां महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हों।

Bihar Working Women Hostel Scheme 2026 Kya Hai?

इस Working Women Hostel Scheme का मकसद ऐसी महिलाओं को सुरक्षित आवास देना है जो अपने परिवार से दूर रहकर नौकरी या रोजगार से जुड़ी गतिविधियां कर रही हैं। इसमें अविवाहित, विधवा, तलाकशुदा, अलग रह रही महिलाओं के साथ-साथ ऐसी विवाहित महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। जिनका परिवार उसी शहर या क्षेत्र में नहीं रहता। रोजगार के लिए प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को भी उपलब्धता के आधार पर आवास दिया जाएगा।

इस योजना की एक खास बात यह है कि कामकाजी माताओं के बच्चों के लिए भी प्रावधान रखा गया है। नियमों के अनुसार मां के साथ रहने वाली 18 वर्ष तक की लड़कियों और 12 वर्ष तक के लड़कों को आवास की सुविधा दी जा सकती है। सखी निवास में डे-केयर सुविधा का प्रावधान भी योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा रहने वाला है।

Bihar Working Women Hostel Scheme 2026 Objective

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक आवास की उपलब्धता बढ़ाना है। बहुत सी महिलाएं पढ़ाई, नौकरी, प्रशिक्षण के लिए अपने गृह जिले से दूसरे शहर में जाती हैं। ऐसे में किराए का मकान ढूंढना, सुरक्षा की चिंता और रहने का खर्च उनके सामने बड़ी चुनौती बन सकती  है। इसी समस्या को कम करने के लिए कामकाजी महिला छात्रावास योजना की शुरुआत की गई है।

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की रोजगार में भागीदारी को बढ़ावा देना है। जब किसी महिला को सुरक्षित रहने की सुविधा मिलती है, तो वह अपने काम पर अधिक ध्यान दे सकती है और दूसरे शहर में नौकरी करने का निर्णय आसानी से ले सकती है। 

Bihar Working Women Hostel Scheme 2026 Facilities

2026 में इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। छात्रावास में रहने वाली महिलाओं के लिए सामान्य आवासीय सुविधाओं के साथ सुरक्षा, देखरेख और आवश्यक दैनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। कई छात्रावासों में अधीक्षक, सहायक कर्मचारी, रसोई और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्था भी रखी जाती है।

इस योजना में कामकाजी माताओं के बच्चों के लिए डे-केयर की सुविधा भी उपलब्ध है। जिसकी सहायता से मां नौकरी करते समय अपने छोटे बच्चों की देखभाल को लेकर परेशान न हो। हालांकि डे-केयर की उपलब्धता हर केंद्र पर एक जैसी हो, यह जरूरी नहीं है; इसलिए जिस छात्रावास में प्रवेश लेना हो, वहां सुविधा की पुष्टि करना बेहतर रहेगा।

Bihar Kamkaji Mahila Chhatrawas Yojana 2026 (Covered Cities)

बिहार में कामकाजी महिला छात्रावास की सुविधा अलग-अलग स्थानों पर उपलब्ध है और इसका विस्तार भी किया जा रहा है। हालिया जानकारी के अनुसार पटना, मुजफ्फरपुर और गया में कामकाजी महिलाओं के लिए ऐसी सुविधाएं संचालित की जा रही हैं। अप्रैल 2026 में गया में आकांक्षा-सह-सखी निवास का शुभारंभ किया गया, जहां लगभग 50 महिलाओं के रहने की व्यवस्था बताई गई है।

इसके अलावा दरभंगा और भागलपुर में भी ऐसी सुविधा शुरू करने की तैयारी की जानकारी सामने आई है। शहरों और उपलब्ध सीटों की स्थिति समय के साथ बदल सकती है। इसलिए किसी विशेष शहर में आवेदन करने से पहले वहां छात्रावास में सीट उपलब्ध है या नहीं, इसकी सही जानकारी लेना जरूरी है।

Bihar Kamkaji Mahila Chhatrawas Yojana 2026 Benefits

इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि महिलाओं को अपने कार्यस्थल के आसपास सुरक्षित आवास मिल सकता है। इससे रोजाना लंबी दूरी तय करने की परेशानी और अकेले रहने से जुड़ी कई चिंताएं कम हो सकती हैं। नौकरी के शुरुआती दौर में जब आमदनी सीमित होती है, तब किफायती आवास महिला के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

इसके अलावा, कामकाजी माताओं के लिए बच्चों से संबंधित सुविधाएं भी बहुत जरूरी हैं। इस योजना से महिलाओं को रोजगार जारी रखने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए बेहतर वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। 

Bihar Working Women Hostel Scheme 2026 Fee

इस योजना में शुल्क को लेकर एक ही राशि सभी छात्रावासों पर लागू हो, ऐसा जरूरी नहीं है। बिहार सरकार के उपलब्ध दस्तावेज में आवास की सुविधा नि:शुल्क होने तथा भोजन के लिए निर्धारित शुल्क लिए जाने का उल्लेख है। वहीं अप्रैल 2026 में गया के आकांक्षा-सह-सखी निवास के संबंध में प्रकाशित जानकारी में भोजन के लिए करीब 3,000 रुपये का मासिक शुल्क बताया गया है।

जबकि रहने के लिए किराया नहीं लेने की बात सामने आई है। इसलिए इसे पूरे बिहार के हर छात्रावास का निश्चित शुल्क नहीं मानना चाहिए। इसलिए आवेदक को अपने चुने हुए छात्रावास का वर्तमान भोजन शुल्क, अन्य देय राशि और भुगतान नियम आवेदन से पहले जरूर जांच लेना चाहिए।

Bihar Kamkaji Mahila Chhatrawas Yojana 2026 Eligibility

इस योजना में सामान्य रूप से ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है जो नौकरी कर रही हों और अपने परिवार से दूर रह रही हों। अविवाहित, विधवा, तलाकशुदा या अलग रह रही महिलाएं पात्र श्रेणी में आ सकती हैं। ऐसी विवाहित महिलाएं भी योजना के अंतर्गत आ सकती हैं जिनका परिवार उस शहर में नहीं रहता। रोजगार के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को भी सीट उपलब्ध होने पर प्रवेश दिया जा सकता है, लेकिन प्रशिक्षण की अवधि से संबंधित योजना के नियम लागू होते हैं।

केंद्रीय सखी निवास दिशानिर्देशों के अनुसार सामान्य स्थानों पर लाभार्थी की सकल मासिक आय 35,000 रुपये और महानगरों में 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। स्थानीय आवश्यकता के अनुसार अधिकृत अधिकारी द्वारा आय सीमा में छूट दिए जाने का आश्वासन दिया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि बिहार के किसी विशेष छात्रावास में स्थानीय प्रशासन या संचालन संस्था द्वारा अतिरिक्त शर्तें रखी जा सकती हैं। इसलिए अंतिम पात्रता संबंधित छात्रावास के मौजूदा नियमों के आधार पर ही तय होगी।

Bihar Kamkaji Mahila Chhatrawas Yojana 2026 Documents

आवेदन करते समय महिला को अपनी पहचान और रोजगार से संबंधित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। जो नीचे निम्नलिखित प्रकार से दिए गए हैं। 

  1. आधार कार्ड या पहचान प्रमाण
  2. पासपोर्ट साइज फोटो
  3. मोबाइल नंबर
  4. वर्तमान पता
  5. स्थायी पता
  6. नौकरी से संबंधित प्रमाण 

साथ मे आय से संबंधित प्रमाण या वेतन प्रमाणपत्र भी मांगा जा सकता है, क्योंकि योजना में आय सीमा का प्रावधान है।

Bihar Kamkaji Mahila Chhatrawas Yojana 2026 Selection Process

आवेदन जमा होने के बाद संबंधित छात्रावास या अधिकृत संस्था द्वारा आवेदन और दस्तावेजों की जांच की जाती है। यदि उपलब्ध सीटों की संख्या आवेदन करने वाली महिलाओं से कम होती है, तो पात्र आवेदकों में से प्राथमिकता और उपलब्धता के आधार पर चयन किया जा सकता है। योजना के केंद्रीय दिशानिर्देशों में जरूरत के अनुसार वंचित वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता देने का प्रावधान भी बताया गया है।

चयन के बाद आवेदक को प्रवेश से संबंधित सूचना दी जा सकती है और आवश्यक शुल्क, नियम तथा रहने की शर्तों की जानकारी दी जाती है। छात्रावास में रहने की अवधि भी योजना के निर्धारित नियमों के अधीन होती है। इसलिए आवेदन स्वीकृत होने के बाद छात्रावास के सभी नियमों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

How To Apply For Bihar Kamkaji Mahila Chhatrawas Yojana 2026?

यदि आप लोग भी यह जानना चाहते हैं कि बिहार कामकाजी महिला छात्रावास योजना 2026 में आवेदन कैसे करें? तो नीचे हम आपको स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी प्रदान करने वाले हैं। 

  • सबसे पहले आप लोगों को बिहार कामकाजी महिला छात्रावास के आधिकारिक साइट पर जाना होगा।
  • अब आप सभी को कामकाजी महिला छात्रावास में प्रवेश करने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करने के बाद आप उस जानकारी से लॉगिन कर सकेंगे।
  • लोगिन करने के पश्चात आपके स्क्रीन पर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा और मांगी गई आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट करना होगा।
  • सबमिट हुए फार्म का आप लोग प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लीजिएगा। यह आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

Bihar Kamkaji Mahila Chhatrawas Yojana 2026: Links

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s Related Bihar Kamkaji Mahila Chhatrawas Yojana 2026

Q. बिहार कामकाजी महिला छात्रावास योजना 2026 क्या है?

यह योजना कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और किफायती आवास उपलब्ध कराती है।

Q. बिहार कामकाजी महिला छात्रावास योजना 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

महिलाएं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार छात्रावास प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जिसको हमने आपको ऊपर के लेख में बता रखा है।

Q. बिहार कामकाजी महिला छात्रावास योजना 2026 का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा?

नौकरी या प्रशिक्षण के लिए घर से दूर रहने वाली महिलाएं इसका लाभ ले सकती हैं।

Leave a Comment